TV WORLD

TV WORLD

Hot

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 November 2017

'फिरंगी' के प्रमोशन के दौरान सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर खुलकर बोले कपिल शर्मा

November 15, 2017 0

'फिरंगी' के प्रमोशन के दौरान सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर खुलकर बोले कपिल शर्मा




इसी महीने की 24 तारीख को कॉमेडियन कपिल शर्मा की दूसरी बॉलीवडु फिल्म फिरंगी रिलीज होने वाली है. पिछले कुछ दिनों से कपिल लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी दौरान कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर भी खुलकर बात की है. कपिल को इस झगड़े पर बेहद अफसोस है लेकिन उनका कहना है कि शायद उनके बीच यह झगड़ा होना ही था.

बता दें कि कपिल पर साथी कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव करने के आरोप लगते रहे हैं. उनके कार्यक्रम ‘‘द कपिल शर्मा शो’’ में डॉक्टर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील के साथ एक विमान में मारपीट की खबरें आईं और मार्च में सुनील शो से अलग हो गए. अन्य कलाकारों के साथ भी ऐसे ही विवाद सामने आए जिसके बाद निर्माताओं के पास इस कार्यक्रम को रोकने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं रहा.

कपिल ने एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में बताया, ‘‘ ये घटनाएं आपको बहुत कुछ सिखाती हैं. अगर आप खुश हैं तो भी आपको एक सीमा में रहना होगा. अगर आप तनाव में हैं तो शांत रहिए और इससे बाहर आने के लिए मद्यपान न करें. इससे स्थिति और बिगड़ती है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभी मुझे शो से इतनी कमाई नहीं होती थी जितना कि मेरी ही जेब से लग जाता था. मैं (ये बातें समझने के लिए) व्यापारी नहीं हूं. ’’ कपिल ने कहा कि जब यह खबर सार्वजनिक हुई कि लंबे समय के सहयोगी के साथ उनका बड़ा झगड़ा हुआ है तो वह बहुत ‘‘परेशान ’’ हुए.

firangi

उन्होंने कहा ‘‘ जब यह खबरें आने लगीं तो मेरा मानना है कि चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं थीं . मैं लगातार विमान यात्राएं कर रहा था. मैं घर भी नहीं जा पा रहा था. मैं होटल पहुंचता था , शूट करता था और दूसरा विमान पकड़ता था. मेरे पास जवाब देने या समझाने का भी वक्त नहीं था.’’

कपिल आगे कहते हैं, ‘‘सुनील के साथ जो हुआ, उस पर मुझे अफसोस है. मैं मानता हूं कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था. पर कभी कभी मैं यह सोचता हूं कि जो होना है उसको कोई रोक भी नहीं सकता. यह तो होना ही था शायद.’’ 

विवादों के बीच चर्चा होने लगी कि कपिल सफलता के आदी नहीं हैं. इस पर कपिल ने कहा ‘‘ लोग अक्सर लिखते हैं कि मैं सफलता संभाल नहीं पा रहा हूं . मुझे समझ नहीं आ रहा है क्यों ? मैं 15 वर्षों से काम कर रहा हूं. मेरे साथ जो काम करते हैं वे बता सकते हैं कि मैं सफलता का आदी हूं या नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं वास्तव में सफलता का आदी नहीं होता तो वे मेरे साथ काम नहीं करते. लेकिन लोग वही लिखते हैं जो वे लिखना चाहते हैं . मैं मानता हूं कि आपका काम आपके लिए बोलता है. मैं इसी बात पर विश्वास करता हूं.’’

कपिल ने स्वीकार किया कि इन हालात से वह अवसाद में चले गए थे लेकिन अब सारे मुद्दे और विवादों को पीछे छोड़ कर वह आगे बढ़ गए हैं और अपनी दूसरी फिल्म ‘‘फिरंगी’’ का उन्हें इंतजार है. कपिल इस इस फिल्म के निर्माता भी हैं. कपिल कहते हैं कि उनमें जो सबसे बड़ा बदलाव आया है वह यह, कि वह अब शांत हो गए हैं.
Read More

'बिग बॉस' कंटेस्टेंट बेनफ्शा का सेक्सी डांस वीडियो वायरल, बन गई थीं 'मिस वेव्स'

November 15, 2017 0

'बिग बॉस' कंटेस्टेंट बेनफ्शा का सेक्सी डांस वीडियो वायरल, बन गई थीं 'मिस वेव्स'



'बिग बॉस' सीजन 11 की कंटेस्टेंट बेनफ्शा यूं तो अपने खेल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं लेकिन इस बार मामला उनके खेल का नहीं बल्कि उनके डांस वीडियो का है जो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है.

'बिग बॉस' में तो बेनफ्शा का ऐसा सेक्सी डांस आपने नहीं देखा होगा जैसा वीडियो उनका वायरल हो रहा है. दरअसल ये वीडियो है गोवा के बिट्स पिलानी कैप्स का जहां बेनफ्शा ने कल्चरल प्रोग्राम में भाग लिया था. अपने इसी डांस को लेकर बेनफ्शा इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई हैं.

उनकी ये एनर्जेटिक पर्फोर्मेंस सभी का दिल रही हैं. ये वीडियो है साल 2014 का जिसके चलते बेनफ्शा ने मिस वेव्स का खिताब अपने नाम किया था. इस डांस को देखने के बाद तो साफ है कि उनकी ऐनर्जी और ग्रूव्स की बराबरी शायद ही कोई कर पाए.

खैर खेल की बात करें तो बेनफ्शा के कारण लव, हिना और प्रियांक घर में पुनीश, बंदगी, आकाश से लड़ बैठे थे। ये लड़ाई दो दिन तक चली थी और 'वीकेंड का वार' में भी सलमान ने इस लड़ाई का जिक्र कर सभी से सफाई मांगी थी। हालांकि ये लड़ाई अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

यहां देखिए बेनफ्शा का जबरदस्त फैन बना देने वाला डांस:

Read More

कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को करवाया इंतजार, कैंसिल हुआ शूट

November 15, 2017 0

कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को करवाया इंतजार, कैंसिल हुआ शूट




कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही सुनील ग्रोवर के साथ नया शो लाने का एलान किया था. लेकिन लगता है कि कपिल शर्मा की मुश्किलें इतनी जल्दी कम नहीं होने वाली हैं. कपिल शर्मा की वजह से स्टार अभिनेता अक्षय कुमार को इंतजार करना पड़ गया और उनके शो की शूटिंग नहीं हो पाई.

बता दें कि कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन करने के लिए अक्षय कुमार के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' पर जाने वाले थे. लेकिन कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते इस एपिसोड को शूट नहीं किया जा सका. साथ ही शो की टीम को कपिल शर्मा की वजह से काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा. इस शो में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य जज की भूमिका निभा रहे हैं.

हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर सोनी टीवी ने ब्रेक लगाने का फैसला किया था. शो बंद होने से पहले कपिल शर्मा शूट कैंसिल होने के लिए ही सुर्खियों में बने हुए थे. कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते शो पर शाहरुख खान, अजय देवगन और अनील कपूर जैसे स्टार अभिनेताओं को अपना प्रमोशन कैसिंल करना पड़ा था.

kapil 15

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपिल शर्मा के लिए ये साल काफी मुश्किलों भरा रहा है. 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद कपिल चर्चा में आ गए थे. कपिल ने हाल ही में खुलासा किया था इस झगड़े की वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.
Read More

Bigg Boss 11: घर से बाहर जाने के लिए सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफ्शा घर हुईं नॉमिनेट

November 15, 2017 0

Bigg Boss 11: घर से बाहर जाने के लिए सपना चौधरी, हिना खान और बेनाफ्शा घर हुईं नॉमिनेट


19


रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है. बिग बॉस ने इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए कंटेस्टेंट को स्पेशल टास्क दिया जिसमें घरवालों की दोस्ती का इंतिहान लिया गया.

इस टास्क के दौरान हिना खान से कहा गया था उन्हें बचाने के लिए लव त्यागी की अपने सिर पर मेंहदी से 'जीरो' लिखवाना होगा. बिग बॉस ने साथ ही कहा था कि लव त्यागी इस जीरो को छिपा नहीं सकते हैं और मिटा भी नहीं सकते हैं. लेकिन हिना ने बिग बॉस के बात को अनदेखा करते हुए लव के सिर पर मेकअप लगा दिया. इसके बाद बिग बॉस हिना पर गुस्सा हो गए और उन्हें इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर दिया.

इस टास्क के दौरान सपना चौधरी से कहा गया कि आपको बचाने के लिए पुनीश को बलिदान देना होगा. इस टास्क के दौरान बिग बॉस ने पुनीश से कहा कि अगर वह पूरे हफ्ते तक सपना की सलवार-कमीज पहनेंगे तभी सपना इस प्रक्रिया से बच पाएंगी. पुनीश ने इस टास्क को करने से मना कर दिया, जिसकी वजह से सपना को भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया गया.

इसके अलावा बिग बॉस ने बेनाफ्शा को नॉमिनेशन टास्क का हिस्सा नहीं बनने दिया. बेनाफ्शा ने पिछले हफ्ते आकाश के बाल नोच लिए थे, इसी वजह से बिग बॉस ने पहले ही उन्हें घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर दिया था.
Read More

शो में नया ट्विस्ट, बंदगी नहीं ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन

November 15, 2017 0

शो में नया ट्विस्ट, बंदगी नहीं ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन : Big boss



Bigg Boss 11: शो में नया ट्विस्ट, बंदगी नहीं ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में हर दिन नए ट्विस्ट आते रहते हैं. सब्यासाची के घर से बाहर होने के बाद दावा किया जा रहा था कि बंदगी कालरा घर की नई कैप्टन बन गई हैं. लेकिन शो में नया ट्विस्ट आ गया है और बंदगी कालरा घर की नई कैप्टन नहीं बनी है.


Bigg Boss 11: शो में नया ट्विस्ट, बंदगी नहीं ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन



Bigg Boss 11: शो में नया ट्विस्ट, बंदगी नहीं ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन


लेकिन वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बड़ा ट्विस्ट लाते हुए महजबीं के साथ सब्यासाची के भी घर से बाहर जाने का फैसला सुना दिया. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बंदगी कालरा घर की नई कैप्टन बनी हैं.

Bigg Boss 11: शो में नया ट्विस्ट, बंदगी नहीं ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंदगी कालरा नहीं बल्कि हितेन तेजवानी को घर का नया कैप्टन बनाया गया है.






Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot